दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी को लेकर काम तेज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) की अगुवाई वाली सरकार जनवरी के पहले हफ्ते तक यह नई पॉलिसी जारी करेगी। पॉलिसी में खास तौर पर मध्यम वर्ग और छोटे वाहन चालकों को बड़ी राहत देने की तैयारी है। साथ ही यह कदम दिल्ली में प्रदूषण कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी में दोपहिया वाहनों पर भारी सब्सिडी देने का प्रावधान शामिल है। यदि कोई व्यक्ति अपने पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहन को इलेक्ट्रिक वाहन में बदलता है, तो उसे 35,000 से 40,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। इस कदम से इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक खरीदना आम लोगों के लिए आसान हो जाएगा। भारी सब्सिडी मिलने से लोग नई EV पॉलिसी को तेजी से अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।



