CRIME NEWS: पत्नी की बेवफाई ने

NFA@0298
2 Min Read


उत्तर प्रदेश।  CRIME NEWS: अलीगढ़ जिले के लोधा क्षेत्र में हुए इलेक्ट्रिशियन की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गाड़ी में रखकर कच्चे रास्ते पर फेंक दिया, ताकि मामला सड़क हादसा प्रतीत हो।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार, 17 दिसंबर को थाना लोधा क्षेत्र के ग्राम अकरावत हैबतपुर मार्ग पर एक अज्ञात शव मिला था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि हत्या वाले दिन मृतक की पत्नी ने एक ही नंबर पर सात बार बात की थी, जिससे शक गहराया।

– Advertisement –

Ad image

सख्ती से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक राजकुमार की पत्नी ज्योति शर्मा के बॉबी कुमार के साथ अवैध संबंध थे और इसी विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पत्नी ज्योति शर्मा, बॉबी कुमार और संदीप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों हरीश और सनी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment