CRIME NEWS: हाई सिक्योरिटी में चूक: CM कार्यक्रम के दौरान

NFA@0298
1 Min Read


CRIME NEWS: तमिलनाडु के रमनाथपुरम जिले में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला पुलिस अधिकारी को वाशरूम में रिकॉर्ड मोड पर रखा मोबाइल फोन मिला, यह घटना मुख्यमंत्री के इमैनुएल सेकरन मेमोरियल हॉल उद्घाटन दौरे के दौरान सामने आई जब पूरे इलाके में हाई सिक्योरिटी तैनात थी;

जांच में सामने आया कि फोन SSI मुथुपांडी का है, जो उसी स्थान पर तैनात थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया गया, हालांकि मुथुपांडी ने दावा किया कि उनका फोन घटना से करीब एक घंटे पहले खो गया था;

– Advertisement –

Ad image

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अगर आरोप साबित होते हैं तो मुथुपांडी पर IPC की धारा 354C (महिला की गुप्त रिकॉर्डिंग), IT Act की धारा 66E (निजता का उल्लंघन) के तहत कार्रवाई हो सकती है, जिसमें 1 से 3 साल तक की जेल, जुर्माना, दोबारा दोषी पाए जाने पर 7 साल तक की सजा संभव है, साथ ही विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबन, बर्खास्तगी, पेंशन जब्ती और भविष्य में सरकारी नौकरी पर आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment