CRIME NEWS: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 75 लाख का गांजा जब्त

NFA@0298
1 Min Read


महासमुंद। CRIME NEWS: महासमुंद पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। Anti Narcotics Task Force और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 150 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से—दो नग क्रेटा कार, कीमत लगभग 20 लाख रुपये, और तीन टच स्क्रीन मोबाइल फोन, कीमत 15 हजार रुपये, सहित कुल 95 लाख 15 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ थाना बसना में अपराध क्रमांक 32/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि बीते एक माह में महासमुंद जिले में अब तक 860 किलो गांजा, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है,जब्त किया जा चुका है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment