CRIME NEWS: कमरे में बेसुध मिली युवती, गले के निशानों ने बदल दी कहानी… संदिग्ध मौत बना मर्डर केस

NFA@0298
2 Min Read


कोलकाता। CRIME NEWS: नारकेलडांगा इलाके में 14 जनवरी को उस वक्त सनसनी फैल गई जब शिबतला लेन निवासी पुष्पा कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, युवती अपने ही घर में बेहोशी की हालत में पाई गई थी और एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,

लेकिन जांच के दौरान गले पर संदिग्ध निशान मिलने से मामला पूरी तरह पलट गया और हत्या की आशंका गहराती चली गई; पुलिस के मुताबिक सूचना पड़ोसी कोमल सिंह द्वारा दी गई थी, जिसके बाद पिता राज नारायण साह घर पहुंचे और गंभीर हालत में बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 3:15 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया,

डॉक्टरों ने तुरंत गले पर मिले निशानों की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद नारकेलडांगा थाना पुलिस हरकत में आई, घर को सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू की गई और पड़ोसियों से पूछताछ की गई; 15 जनवरी को शव का इनक्वेस्ट और पोस्टमॉर्टम कराया गया ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके,

पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाए जाने पर इलाके में तनाव और शंकाएं और बढ़ गईं, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली बिजंती देवी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया, पुलिस का कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं है और गला दबाकर हत्या सहित सभी एंगल से जांच की जा रही है, वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठा सकती है।

The post CRIME NEWS: कमरे में बेसुध मिली युवती, गले के निशानों ने बदल दी कहानी… संदिग्ध मौत बना मर्डर केस appeared first on Grand News.



Source link

Share This Article
Leave a Comment