CHINA JEWELLERY MARKET: चीन के शेन्जेन स्थित शुइबेई ज्वेलरी मार्केट से सामने आया 15 किलो वजन की SGE सिल्वर स्लैब का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन यह सिर्फ एक वीडियो नहीं बल्कि चीन के मजबूत गोल्ड-सिल्वर ट्रेड सिस्टम की झलक है।
लुओहु डिस्ट्रिक्ट में स्थित शुइबेई इलाका चीन का सबसे बड़ा गोल्ड और ज्वेलरी ट्रेडिंग हब माना जाता है, जहां रोज़ाना टन के हिसाब से सोना और चांदी की खरीद-बिक्री होती है। वायरल हो रही यह सिल्वर स्लैब Shanghai Gold Exchange (SGE) के मानकों पर खरी उतरती है, जिसकी शुद्धता आमतौर पर 99.9% होती है और जिसे निवेश, ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग और बड़े स्तर के व्यापार में सीधे इस्तेमाल किया जाता है।

इतनी भारी सिल्वर स्लैब आमतौर पर रिटेल ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि बड़े ट्रेडर्स और कंपनियों के लिए होती है, लेकिन आम लोगों के लिए इसका नज़ारा चौंकाने वाला है। यह दृश्य साफ तौर पर दिखाता है कि डिजिटल निवेश के दौर में भी फिजिकल गोल्ड-सिल्वर की मांग मजबूत बनी हुई है। शुइबेई में बिकती 15 किलो की SGE सिल्वर स्लैब सिर्फ चमक नहीं, बल्कि चीन ही नहीं बल्कि वैश्विक कीमती धातु बाजार में भरोसे, वजन और बड़े कारोबार की कहानी बयां करती है।

