Chhattisgarh liquor scam की जांच कांग्रेस दफ्तर तक पहुंची

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले (Chhattisgarh liquor scam) की जांच अब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से जुड़े चार कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। इन कर्मचारियों में अकाउंटेंट और चपरासी शामिल हैं।

EOW की टीम इन चारों कर्मचारियों से करीब 10 घंटे से अधिक समय तक लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि कथित शराब घोटाले से जुड़े पैसों के लेन-देन का कोई संबंध कांग्रेस दफ्तर या वहां के कर्मचारियों से तो नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान कर्मचारियों से दफ्तर के वित्तीय लेन-देन, नकदी के प्रबंधन और कुछ संदिग्ध लेन-देन को लेकर सवाल किए गए हैं। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या घोटाले से जुड़ी राशि किसी माध्यम से कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची थी या नहीं।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कर्मचारियों के बैंक खातों और दस्तावेजों से जुड़े सवाल भी पूछे गए हैं। हालांकि अभी तक EOW की ओर से इस पूछताछ को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले को लेकर पहले से ही कई कारोबारी, अधिकारी और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में EOW और अन्य जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं और कई जगह छापा मारा गया है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment