CG NEWS: गांव में भड़का विवाद बना हिंसा: घर में

NFA@0298
1 Min Read


सक्ती/मालखरौदा। CG NEWS: सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखापाली में दो पक्षों के बीच भारी विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया।


जानकारी के अनुसार इस आगजनी की घटना में एक ट्रैक्टर, एक पिकअप वाहन और तीन मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

– Advertisement –

Ad image


घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।
वहीं इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मालखरौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment