[ad_1]
कांकेर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है, जहां पिछले दो दिनों में राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर डिवीजन के 5 माओवादी कैडर और PLGA कंपनी-05 के 1 कैडर ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में ACM मंगेश पोडियमी, ACM गणेश वीके, ACM मंगती जुर्री, ACM हिडमे मरकाम उर्फ सुनीता, ACM राजे और PPCM स्वरूपा उसेंडी शामिल हैं। इन कैडरों ने 1 SLR और 2 .303 राइफल समेत कुल 3 हथियारों के साथ सरेंडर किया है।
पुलिस के अनुसार, इनसे मिली जानकारी के आधार पर इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से भी संपर्क कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल कराने की कोशिशें जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी सरेंडर कैडरों के पुनर्वास और सामाजिक पुनः एकीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वहीं बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पट्टलिंगम ने बाकी माओवादियों से भी हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति के तहत हर संभव सहायता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले 26 महीनों में 2700 से ज्यादा माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौट चुके हैं, जो इस अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
The post CG NEWS: 6 माओवादी कैडरों ने किया सरेंडर—हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटे appeared first on Grand News.
[ad_2]
Source link