CG Crime : अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

NFA@0298
3 Min Read


CG Crime : रायगढ़ पुलिस ने साइबर सेल और पूंजीपथरा थाना की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी शिव नागवंशी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है। इस गिरोह से जुड़े चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

CG Crime वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लैलूंगा क्षेत्र के सुखदेव चौहान और शिव नागवंशी पूंजीपथरा, धरमजयगढ़ और ओडिशा के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों में बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने सुखदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कई चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया।

– Advertisement –

Ad image

CG Crime पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पेचकस जैसे सामान्य औजारों की मदद से आसानी से बाइक का लॉक तोड़ लेते थे। चोरी के बाद वे बाइक को सुनसान जगहों पर छिपाकर रखते और फिर उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 14 बाइक खरीदारों से और 7 बाइक आरोपी के कब्जे से बरामद की।

आरोपी सुखदेव चौहान ने बताया कि उसने चोरी की मोटरसाइकिलें कार्तिक राम डूंगडूंग, रामकुमार वैष्णव, केशव यादव, भोजराम पैकरा, जगदीश पैंकरा, शिवचरण चौहान, सुखचरण चौहान, अमित कुमार नागवंशी और शिवप्रसाद विश्वकर्मा को बेची थी। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं आरोपी सुखदेव चौहान द्वारा अपने बाड़ी में छिपाकर रखी गई 7 अन्य मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

– Advertisement –

Ad image

 

CG Crime : फार्महाउस बना था आईपीएल सट्टे का कंट्रोल रूम, पुलिस की रेड में 7 आरोपी गिरफ्तार

CG News : छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत

 

 

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment