[ad_1]
बिलासपुर। CG CRIME: चकरभाठा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से चकरभाठा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम बीएसपी रोड पर अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान राहुल रजक, निवासी विकास नगर वार्ड नंबर 15, अपनी ब्लैक रंग की होंडा एक्टिवा पर सवार होकर वहाँ पहुँचा और अपने हाथ में एक धारदार लोहे का बटनदार चाकू लहराते हुए आम लोगों को डराने-धमकाने लगा,आरोपी की इस हरकत से आने जाने वाले लोगो में डर का माहौल बन गया था। गश्त पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई और युवक को तुरंत अपनी हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू के साथ-साथ उसकी होंडा एक्टिवा भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुये उसे जेल भेज दिया है।
The post CG CRIME: चकरभाठा में खुलेआम चाकू लहराकर दहशत फैला रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया बटनदार चाकू और एक्टिवा appeared first on Grand News.
[ad_2]
Source link