প্রিন্ট এর তারিখঃ এপ্রিল ৭, ২০২৬, ২:৩৮ পি.এম || প্রকাশের তারিখঃ নভেম্বর ২৮, ২০২৫, ৯:৪১ এ.এম
CG Breaking : डीजी-आईजी कांफ्रेंस के बीच माओवादियों की चेतावनी… 1 जनवरी को बड़ी वारदात को देंगे अंजाम? CG, महाराष्ट्र और एमपी के CM को लिखा पत्र
[ad_1]
CG Breaking : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आज से शुरू हुए डीजीपी-आईजी कांफ्रेंस के शुरू होने जा रही है, इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे, लेकिन इसी बीच नक्सलियों ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के नाम पत्र जारी कर एक जनवरी 2026 को सामूहिक आत्मसमर्पण की घोषणा की है, लेकिन इसके पहले न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्रियों से नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को रोकने की मांग की है.
सीपीआई-एम महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन के प्रवक्ता अनंत ने छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम से पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि नए वर्ष की पहली तारीख को कमेटी के सभी साथी एक साथ सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो जाएंगे. लेकिन इसके एक महीने पहले तीनों राज्यों की सरकारों से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त तारीख तक सुरक्षा बलों के अभियानों को पूरी तरह से रोक दें. मुठभेड़ ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को सुरक्षाबल अंजाम ना दें.
अनंत ने कहा कि महीनेभर के दौरान हम जोनभर में बिखरे हमारे तमाम साथियों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेंगे. सुरक्षा बलों के अभियान के जारी रहने से इसमें व्यवधान उत्पन्न होगा. हम टुकड़ों-टुकड़ों में हथियार छोड़कर आने के बजाय एकसाथ या फिर कहे, एक बड़ी तादाद में सरकार के पुनर्वास योजना को स्वीकार करके मुख्यधारा में आना पसंद करेंगे.
चर्चा के लिए जारी की खुली फ्रिक्वेंसी…
सीपीआई-एम महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन के प्रवक्ता अनंत की ओर से जारी प्रेस नोट में साथियों के चर्चा के लिए खुली प्रिक्वेंसी 435.715 जारी की है. यह पहला मौका है जब नक्सलियों की ओर से सार्वजनिक रूप से फ्रीक्वेंसी नंबर जारी की गई है.