Assam BJP का संकल्प पत्र जारी, लव जिहाद पर एक्शन और UCC लागू करने का वादा

NFA@0298
2 Min Read


लेंस डेस्क। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को असम का अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। इसमें लव जिहाद पर कड़ी कार्रवाई, अवैध घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने और राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने जैसे कई बड़े वादे किए गए हैं।

गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कुल 31 वादे किए हैं। इनमें अगले पांच वर्षों में युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा प्रमुख है। इसके अलावा महिलाओं के लिए चल रही अरुनोदोई योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 1250 रुपए से 3000 रुपए प्रति माह करने की घोषणा की गई है।

पार्टी ने लखपति दीदी योजना के तहत राज्य की 40 लाख महिलाओं को 25,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता देने का भी वादा किया है। भाजपा ने यह भी कहा कि अवैध घुसपैठियों, खासकर बांग्लादेश से आए लोगों द्वारा कब्जाई गई जमीन को वापस लिया जाएगा।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी असम चुनाव के लिए पांच प्रमुख गारंटियां घोषित की हैं। इसमें महिलाओं को नकद सहायता, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन, हर परिवार को 25 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर, मशहूर गायक जुबीन गर्ग को 100 दिनों में न्याय दिलाने और 10 लाख स्वदेशी लोगों को जमीन का अधिकार देने का वादा शामिल है। बता दें कि जुबीन गर्ग की मौत के बाद से उनका परिवार अभी तक न्याय का इंतजार कर रहा है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा बंपर ट्रांसफर के खिलाफ पीआईएल खारिज



Source link

Share This Article
Leave a Comment