वित्त विभाग में गरिमामय विदाई समारोह, सहकर्मियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना
रायपुर,,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के वित्त विभाग में पदस्थ वरिष्ठ अधीक्षक अमरनाथ पाठक 30 सितंबर को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में सौंपे गए कार्यों एवं दायित्वों का उन्होंने लंबे समय तक पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया।उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त विभाग में गरिमामय विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, सहकर्मियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री पाठक के सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा सेवानिवृत्ति के बाद शुरू होने वाली नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, महासचिव शिरीष त्रिवेदी, कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र पटेल, वित्त नियंत्रक अखिलेश्वर तंवर, वित्त विभाग की सेक्शन ऑफिसर दुलारी ठाकुर, डॉ. राजीव चौधरी, प्रभात झा, गिरीश सेन, डॉ. अशोक देवांगन, डॉ. अर्चना शर्मा, अलका लकड़ा, श्याम सोनेकर, विवेक शर्मा, सहायक कुलसचिव खेमन सिंह कश्यप, उपकुलसचिव डॉ. नरेंद्र वर्मा, डॉ. नितेश मिश्रा, डॉ. भेख लाल सोनेकर सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अनुसूचित जाति-जनजाति परिषद के अध्यक्ष जीवन लाल सिरदार, दीपेंद्र दुबे, माया चौधरी, थानेश्वर इंगले, यज्ञवल साहू, पुष्कर दीवान, नरेश बंजारे सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान सभागार में भावुक एवं आत्मीय माहौल रहा। उपस्थितजनों ने श्री पाठक को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह का संचालन वित्त विभाग की सेक्शन ऑफिसर श्रीमती दुलारी ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में श्री पाठक के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती प्रतिभा पाठक, पुत्र अभिषेक पाठक, पुत्रवधू श्रीमती अंजली पाठक एवं अनुज पाठक भी शामिल हुए। परिवारजनों एवं सहकर्मियों की मौजूदगी ने समारोह को और आत्मीय बना दिया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का पड़ाव जरूर है, लेकिन व्यक्ति के अनुभव और सेवाकाल की स्मृतियां हमेशा साथ रहती हैं। श्री पाठक ने विश्वविद्यालय में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी कार्यशैली एवं व्यवहार से सहकर्मियों के बीच विशेष स्थान बनाया। उपस्थितजनों ने उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।






