अलर्ट पर अंचल के आधा दर्जन गांव,,,,,,
पाण्डुका/लगभग एक महापूर्वा गरियाबंद से धमतरी जिला में प्रवेश करने वाले GBME1 हाथी अभी धमतरी जिला के नदी किनारे आ गया था जो शाम होते होते पैरी नदी पार कर गरियाबंद जिले के पांडु का परिक्षेत्र में पहुंच गया है वहीं वन विभाग लगातार हाथी के मूवमेंट को निगरानी कर रही है साथ ही हाथी के रूट में आने वाले आधा दर्जन गांवों को अलर्ट अभी जारी कर दिया है साथ ही हाई अलर्ट ग्राम कुकदा वा पोंड रखा गया है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष चौहान पांडुका के अनुसार पूरी टीम अलर्ट मोड पर है और हाथी की गतिविधियों पर निगरानी बनाए हुए हैं साथ ही क्षेत्र वासियों को सतर्क रहें और सुरक्षित रहे साथ ही एक दूसरे को सुचित करने की अपील जारी किया है। चर्चा में रेंजर संतोष चौहान ने बताया कि कुछ दिनों पहले ये हाथी नदी पार गया था जो पुनः अपने पुराने रूठ पर चल रहा है।और संभवतः आज झारझरा मंदिर आसपास पहुंच सकता है इस बीच हमारे कर्मचारी और हाथी मित्र दल नजर बनाए हुए हैं।






