जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

NFA@0298
1 Min Read



अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने 14 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 के सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
      निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सघन चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेटों एवं कार्मिकों को आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्रों के विभिन्न कक्षों की सतत निगरानी की तथा परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा सभी व्यवस्थाओं को सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ संचालित किए जाने के निर्देश दिए।



Source link

Share This Article
Leave a Comment