रायपुर, बेटी बचाओ मंच संजय नगर ने लगातार छठवें वर्ष तीज मिलन समारोह का आयोजन किया. दोपहर 1:00 बजे से ही मंच की महिलाएं सोलह श्रृंगार के साथ सज धज कर “संजना सदन” में एकत्र होना शुरू हुए.
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा तथा अध्यक्षता संजय नगर अध्यक्ष संजना तिवारी की उपस्थिति में आयोजित समारोह में श्रृंगार प्रश्नोत्तरी, केट वॉक, पारंपरिक व्यंजन व तीज से संबंधित गायन व नृत्य जैसे विविध चरणों से गुजर कर प्रतियोगियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया. सर्वाधिक अंकों के आधार पर स्वरा मिश्रा सोलह श्रृंगार विजेता तथा अनिता चंद्राकर व डागेश्वरी साहू उपविजेता घोषित हुए. छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन ठेठरी, खुर्मी,पीडिया,बफोरी, फरा, चिला विशेष रहे, जिसे अंत में उपस्थित जनों को वितरित किया गया. विजेताओं को क्राउन पहनाकर प्रशस्ति पत्र व आकर्षक गिफ्ट देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.
उक्त अवसर पर संजना तिवारी के कथक नृत्य विशेष आकर्षण रहे. आयोजन में अनीता चंद्राकर केजई साहू, सुनीता चौहान, लता पवार, व शशि साहू का प्रदर्शन सराहनीय रहा. ललित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष बेटी बचाओ मंच





