हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

NFA@0298
2 Min Read


हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत


17-May-2026 2:28 PM

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 17 मई।
जिले में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला धरमजयगढ़ वन मंडल का है।

मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलोला बीट में लकड़ी लेने जंगल गए एक ग्रामीण मालिकराम बंजारा 55 साल, निवासी इंदकालो को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि मालिकराम कल जलाऊ लकड़ी लेने के लिए छेनापतरा जंगल की तरफ गया हुआ था, देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर उसकी पतासाजी की जा रही थी, इसी बीच जंगल में ग्रामीण का शव मिला है।

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर शव को अस्पताल भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। आपको बता दे न कि कापू रेंज के अलोला बीट में पिछले कुछ दिनों से एक हाथी सरगुजा की तरफ से आकर विचरण कर रहा था, जिसे देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार गांव में मुनादी कराकर लोगों को जंगल नहीं जाने की अपील करते आ रहा था। इसी बीच यह घटना घटित हो गई।



Source link

Share This Article
Leave a Comment