--विज्ञापन यहां--

OTT पर 40 चोर नहीं, आएंगे 40 भूत! JioHotstar ने

By NS
On: August 14, 2026 6:50 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


Ali Baba aur 40 Bhoot Teaser: ‘अली बाबा और 40 चोर’ की मशहूर कहानी से प्रेरित अब एक बिल्कुल नया ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिलेगा। JioHotstar ने अपनी नई हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज ‘अली बाबा और 40 भूत’ का ऐलान कर दिया है। सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें डर, रहस्य और कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।

40 चोरों की जगह होंगे 40 भूत

पुरानी कहानी में जहां अली बाबा का सामना 40 चोरों से होता था, वहीं इस नई सीरीज में कहानी पूरी तरह बदल दी गई है। यहां चोरों की जगह 40 भूत नजर आएंगे। मेकर्स ने टीजर के जरिए संकेत दिया है कि दर्शकों को हॉरर के साथ भरपूर कॉमेडी और सुपरनैचुरल एडवेंचर भी देखने को मिलेगा।

– Advertisement –

Ad image

टीजर में मजेदार अंदाज में कहा गया है, “चोर एक्सपेक्टेड थे? भूत? बिल्कुल आउट ऑफ सिलेबस!” इसके साथ ही मेकर्स ने कहानी में आने वाले डर और हास्य की झलक दिखाई है।

सुनसान गांव में शुरू होगा रहस्य

सीरीज की कहानी एक छोटे और सुनसान गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अचानक रहस्यमयी और अजीब घटनाएं होने लगती हैं। गांव में मौजूद भूतों का रहस्य कहानी को आगे बढ़ाएगा। इस दौरान डरावने हालात के बीच कई ऐसे मजेदार पल भी देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को हंसाने का काम करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ निभाएंगे मुख्य किरदार

सीरीज में आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। विशाल वशिष्ठ पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि आशा नेगी ऐसी युवती की भूमिका निभा रही हैं जो विज्ञान और तर्क पर विश्वास करती है। दोनों मिलकर गांव में हो रही रहस्यमयी घटनाओं की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करेंगे।

इनके अलावा मृदुल दास, अभय महाजन, जॉय सेनगुप्ता, नसी सहगल, उज्ज्वल चोपड़ा, अमित जयराथ, आशीष कौल, मीनाक्षी सेठी और प्रखर सक्सेना समेत कई कलाकार सीरीज का हिस्सा हैं।

हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का

‘अली बाबा और 40 भूत’ का निर्माण डेजा वू आर्ट्स के बैनर तले प्रियली सक्सेना और भुवनेश श्रीवास्तव ने किया है। सीरीज का निर्देशन कोणार्क मुखर्जी, लेफ्टिनेंट ऋषभ अग्रवाल, केनी बासुमतारी और रोहन घोष की टीम ने किया है।

कहानी भुवनेश श्रीवास्तव, नील डी’सिल्वा, जितेश रामकृष्णन, कोणार्क मुखर्जी और अंकुर शर्मा ने मिलकर लिखी है। हॉरर, मिस्ट्री, कॉमेडी और सुपरनैचुरल एडवेंचर से भरपूर यह सीरीज JioHotstar पर जल्द स्ट्रीम होगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी सटीक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment