रायपुर / अभनपुर। RAIPUR NEWS : गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम सोठ में खेत में काम करने गए एक बुजुर्ग किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान सामोधी राम साहू (80 वर्ष), निवासी सोठ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किसान खेत में काम करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।









