--विज्ञापन यहां--

बठेना स्कूल में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठा, एसएमसी ने की शीघ्र व्यवस्था की मांग

By NS
On: August 8, 2026 2:02 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, ग्राम बठेना में शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था सहित विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके शैक्षणिक भविष्य पर पड़ रहा है।
समिति द्वारा इस गंभीर समस्या से बीईओ पाटन एवं शिक्षा विभाग को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने तथा विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की गई। सदस्यों ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध होना बेहद जरूरी है।
बैठक में सरपंच सुश्री उनिका वर्मा, सांसद प्रतिनिधि ओम साहू, योगेश वर्मा, रेखाराम साहू, सुजान वर्मा सहित शाला प्रबन्धन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment