राजनीति के 4 दशक का सफर, केक में दिखी संघर्ष से शिखर तक की कहानी,सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन समर्थकों ने धूमधाम से मनाया,पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने खास केक भेंट कर दी शुभकामनाएं

NFA@0298
2 Min Read


गरियाबंद। रायपुर लोकसभा सांसद और प्रदेश की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके खास समर्थक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने उनके लंबे राजनीतिक जीवन और जनसेवा की यात्रा को दर्शाते विशेष केक भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

केक में बृजमोहन अग्रवाल के राजनीतिक जीवन की शुरुआत से लेकर वर्तमान तक के संघर्ष, उपलब्धियों और यादगार पड़ावों की झलक देखने को मिली। उनके दशकों लंबे राजनीतिक सफर में संगठन से लेकर सरकार तक की उनकी भूमिका और देश-प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ बिताए महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षणों को रेखांकित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े नेताओं के साथ उनकी राजनीतिक साझेदारी और यादगार तस्वीरों को थीम के रूप में शामिल किया गया।

– Advertisement –

Ad image

बता दे कि एक मई को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल जन्मदिन है। हर साल यहां एक दिन पहले याने 30 अप्रैल की रात से ही समर्थकों के पहुंचना शुरू हो जाता है। इस बार भी रात 11 बजे से बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए थे। मौलश्री में रात 12 बजे केक काटकर समर्थकों ने जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। गरियाबंद से भी बड़ी संख्या में समर्थक रायपुर पहुंचे और अपने नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल का राजनीतिक जीवन समर्पण, संगठन और जनसेवा की मिसाल है। उन्होंने शिक्षा, नगरीय प्रशासन, संस्कृति, पर्यटन और जल संसाधन जैसे विभागों में उल्लेखनीय काम कर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है।

– Advertisement –

Ad image

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, महामंत्री आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयाणी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ मिश्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमित वखारिया, प्रतीक सिंह साथ ही वरिष्ठ पत्रकार विजय सिन्हा, ऋषिकांत मोहरे, सीए सुब्रत पात्र, नमन सेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।



Source link

Share This Article
Leave a Comment