मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद, कर्मा जयंती महोत्सव में की विकास कार्यों की घोषणाएं

NFA@0298
2 Min Read


पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित दो दिवसीय कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का समापन रविवार को ग्राम भरर में हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम के आशीर्वाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।
मुख्यमंत्री साय ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अमलेश्वर के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए, जिसके लिए समाज से क्षमा प्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि साहू समाज छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज है और माता कर्मा ने भक्ति की शक्ति का संदेश दिया है। उन्होंने सत्यनारायण बाबा का उल्लेख करते हुए कहा कि वे मानव समाज के लिए तपस्यारत हैं। साथ ही स्व. ताराचंद साहू को याद करते हुए कहा कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री ने तहसील साहू संघ पाटन की मांग पर डोम शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, चंगोरी, चुनकट्टा और औरी में सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये तथा भरर स्थित साहू भवन में शौचालय, शेड और सीढ़ी निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने कहा कि पाटन में साहू समाज की बहुलता है और उन्हें हमेशा समाज का सहयोग मिलता रहा है।
दीपक ताराचंद साहू ने समाज में बढ़ते धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से धर्मांतरण नहीं करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण लालेश्वर द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव सुनील साहू,जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, किशन हिरवानी, रामनारायण साहू, पारखत साहू, गायत्री साहू,डॉ सुरेश साहू, प्रदीप साहू, टेसराम साहू, अंगेश्वर साहू,गोपेश साहू,लालजी साहू, भानुप्रिया साहू,त्रिवेणी साहू, बेनीराम राजू रुपेंद्र साहू, दामिनी साहू, कुलेश्वर साहू, कौशल्या साहू, छबिराम साहू,संतोष साहू, शुकदेव साहू,आरती साहू, परमानंद साहू, लता साहू, खूनेश्वरी साहू, डीजेंद्र साहू, जयप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे

साहू,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment