सेलूद सेक्टर में कांग्रेस का बूथ व ग्राम इकाई के संगठन विस्तार संबंधित बैठक संपन्न हुआ

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पाटन विधानसभा के प्रत्येक ग्रामों व बूथों में संगठन विस्तार संबंधित बैठकें अनवरत जारी है।कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ लेवल में बैठक कर कार्यकर्ताओं को विशेष जवाबदारी देकर संगठन सृजन का कार्य कर रहे है।इसी परिप्रेक्ष्य में सेलूद सेक्टर अंतर्गत ग्राम सेलूद,चुनकट्टा व मुड़पार में प्रत्येक ग्रामों में बैठक रखा गया जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संगठन सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दिए साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष रूप रूबरू हुए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल,पूर्व ओ एस डी आशीष वर्मा,पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष मोहन साहू,मंडल अध्यक्ष खिलेश मारकंडे,जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री जयश्री वर्मा जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी संजय यादव राकेश साहू मन्नू यदु लोचन यादव महेश साहू सुरेंद्र बंछोर देवेश ख़ेवार दिलीप बंछोर राजेंद्र वर्मा करण धनकर किशन भारती अरुण कमल कोमल पटेल शत्रुघ्न यादव सहित अन्य उपस्थित थे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment