US टैरिफ घटा, भारत की बढ़ी ताकत!

NFA@0298
1 Min Read


नई दिल्ली।  ECONOMY NEWS: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने वर्ष 2026 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।

IMF ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ में कमी, घरेलू मांग की मजबूती और बेहतर आर्थिक प्रदर्शन के चलते भारत उभरते एशियाई देशों में सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट तनाव और वैश्विक दबावों के बावजूद भारत की रफ्तार बनी हुई है।

IMF ने 2027 के लिए भी 6.5 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान जताया है। वहीं चीन की विकास दर 2026 में 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। IMF ने चेतावनी भी दी है कि भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा संकट और वैश्विक चुनौतियां आगे असर डाल सकती हैं, लेकिन फिलहाल भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज बढ़ने वाला देश बना हुआ है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment