CG NEWS : महतारी वंदन योजना : ई-केवायसी अनिवार्य किए

NFA@0298
2 Min Read


रायपुर। CG NEWS : महतारी वंदन योजना के तहत जिले में ई-केवायसी अनिवार्य किए जाने के बाद हितग्राही महिलाएं परेशान हैं। बीते सात दिनों से पोर्टल बंद होने के कारण महिलाएं ई-केवायसी नहीं करा पा रही हैं और उन्हें बार-बार चक्कर लगाना है। जानकारी के अनुसार पूर्व में हुए वेरिफिकेशन के दौरान जिले में करीब 2000 मृत महिलाओं के नाम योजना से हटा दिए गए हैं।

शासन ने अब सभी हितग्राहियों के लिए ई-केवायसी प्रक्रिया जरूरी कर दी गई है, ताकि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके। ई-केवायसी के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू नहीं होने से महिलाएं जनसेवा केंद्र और संबंधित कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं। कई महिलाएं दूर-दराज के गांवों से पहुंच रही हैं, लेकिन काम नहीं होने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना की शुरूवात 2024 में हुई। योजना को 2 साल पूरा हो गया है। जिले में 2 लाख लाख 27 हजार 182 हितग्राहियों का ई-केवायसी कराने का लक्ष्य रखा गया है। ई-केवायसी नहीं होने पर महिलाएं योजना के लाभ से वंचित हो सकती है।

– Advertisement –

Ad image

महिलाओं को राहत का इंतजार
इधर अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी समस्या के कारण पोर्टल बंद है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। पोर्टल शुरू होते ही ई-केवायसी की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, हितग्राही महिलाओं को राहत का इंतजार है, ताकि वे समय पर योजना का लाभ ले सकें।

इस महीने नहीं आई राशि
रविवार को चाइस सेंटर में ईकेवायसी कराने पहुंची महिला मधु देवांगन, सुशीला सोनी, मुस्कान साहू, पदमनी नेताम ने बताया कि वे पिछले ७ दिन से चाइस सेंटर और निगम दफ्तर का चक्कर काट रही हैं। पोर्टल ओपन नहीं होने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। इससे महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है। महिलाओं ने बताया कि केवायसी अपडेट नहीं होने से उनके खाते में योजना के तहत १ हजार की राशि नहीं आई है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment