
तिल्दा-नेवरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत आज खरोरा में मां शीतला मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और आम लोगों से संवाद किया।
कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से चर्चा की गई और उन्हें योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह ठाकुर (प्रचार-प्रसार प्रमुख) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नवीन अग्रवाल (जिला पंचायत अध्यक्ष, रायपुर) शामिल हुए।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। प्रमुख रूप से डॉ. अमीन खान, सुमित सेन, अनिल सोनी, सोहन धिवर, रश्मि वर्मा, शकुंतला कोसले, रानी साहू, लीला देवांगन, प्रेम गिलहरे, संजू देवांगन, भरत पंसारी, दीपक धनकर, बलराम पारधी, गोलू वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, पार्षदगण, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम प्रभारी भूपेंद्र सेन और श्रवण भोई के नेतृत्व में अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।



