ड्रग डिलीवरी करने वाले रैपिडो राइडर समेत दिल्ली का मास्टर माइंड गिरफ्तार

NFA@0298
5 Min Read


ड्रग डिलीवरी करने वाले रैपिडो राइडर समेत दिल्ली का मास्टर माइंड गिरफ्तार


31-Mar-2026 4:48 PM

7 लाख का एमडीएम‌ए ड्रग जब्त 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मार्च । सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के विरूद्ध रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्यवाही की है। इस सिंडिकेट के मास्टर माईंड महेश खड़का एवं कुसुम हिन्दुजा दिल्ली में रहकर  एमडीएमए ड्रग्स एवं पार्टी पिल्स सप्लाई के सिंडिकेट का संचालन करते थे। ड्रग्स सिंडिकेट के द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले ” डेड ड्राप सिस्टम” का खुलासा किया है। मास्टर माईंड के द्वारा कोरियर लॉजिस्टिक एवं रैपिडो बाईक सर्विस का उपयोग किया जा रहा था।

पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला, उमेश गुप्ता ने। मीडिया को बताया कि मास्टर माईंड महेश खड़का तथा कुसुम हिन्दुजा पूर्व में भी वर्ष 2024 में थाना खम्हारडीह से ड्रग्स के प्रकरण में जेल जा चुके है। इनके कब्जे से 48.03 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स  कुल अनुमानित कीमत 7,00,000/-रूपये, 08 पार्टी पिल्स, 09 मोबाईल फोन, स्प्लेण्डर मोटर सायकल  सी जी 04 एन जी 8529 तथा ड्रग्स सप्लाई में प्रयुक्त कुरियर बॉक्स जब्त किए गए हैं।

इनके विरूद्ध थाना तेलीबांधा में  धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया है।

पिछले दिनों एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि  रेपिडो राईडरों के माध्यम से शहर में एमडीएमए ड्रग्स सूनसान स्थानों पर रखकर विडियो लोकेशन शेयरिंग के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। 

इसकी तस्दीक और तहकीकात के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने स्थानीय इनपुट पर आसूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण सहित एमडीएमए ड्रग्स के लेन-देन हेतु विभिन्न बैंक खातों को खंगालने के पश्चात् कुछ रैपिडो राईडरों को 29 मार्च को तेलीबांधा क्षेत्र के काशीराम नगर पास 03 रैपिडो राईडर को एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकड़ा । पूछताछ में अपना नाम सौरभ डोंगरे, शुभम राठौर एवं सौरभ यादव होना बताया। पूछताछ में तीनों के द्वारा काशीराम नगर के श्रद्धा आश्रम पास एमडी ड्रग्स को कुणाल मंगतानी द्वारा उसके दिये गये लोकेशन पर डिलीवरी करना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कुणाल मंगतानी की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कुणाल मंगतानी ने बताया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टर माईंड दिल्ली निवासी महेश खड़का तथा कुसुम हिन्दुजा है, जो पूर्व में भी वर्ष 2024 में थाना खम्हारडीह से ड्रग्स के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहकर ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन कर रहे है। इनके द्वारा ग्राहकों को व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज कर ड्रग्स डिलीवरी करते थे, जिसके लिये दोनों दिल्ली से कोरियर के माध्यम से ड्रग्स को रायपुर कुणाल मंगतानी के पते पर भिजवाते थे और कुणाल मंगतानी रैपिडो राईडर के माध्यम से सूनसान स्थान पर एमडी ड्रग्स रखकर विडियों एवं लोकेशन महेश खड़का एवं कुसुम हिन्दुजा को भेज देता था। एमडीएमए ड्रग्स के पैसे की लेन-देन हेतु इनके द्वारा विभिन्न बैंक खातों का उपयोग किया जाता था।  इस पर 

  दिल्ली  ग‌ई टीम ने  महेश खड़का एवं महिला आरोपी कुसुम हिन्दुजा  को दिल्ली के पंचशील विहार में लोकेट कर पूछताछ कर इस प्रकरण में नोटिस देकर रायपुर तलब किया । जहां पर प्रकरण में इनकी भूमिका सिद्ध होने पर दोनों को  गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने नाईजीरियन नागरिकों से ड्रग्स क्रय करना बताया । इस संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आगे की विवेचना की जा रहीं है। 

अब तक गिरफ्तार*

01. कुणाल मंगतानी  उम्र 23 वर्ष निवासी श्रद्धा आश्रम के पास काशीराम नगर तेलीबांधा।

02. सौरभ डोंगरे 29  निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास टिकरापारा ।

 

03. शुभम राठौर  राठौर  31 वर्ष  कृष्णा नगर शर्मा अस्पताल के पास टिकरापारा।

04. सौरभ यादव   21  निवासी खमतराई पुलिस कालोनी ।

05. महेश सिंग खड़का  28  निवासी सी-06 पंचशील विहार अपर ग्राउण्ड फ्लोर शेख सराई साउथ दिल्ली।

06. कुसुम हिन्दुजा  25  निवासी एल.आई.जी. 40 अवंति विहार शंकर नगर  खम्हारडीह ।

ऐसे बटें थे इनके काम 

महेश खड़का एवं कुसुम हिन्दुजा* – मास्टर माईंड एवं डिलिवरी नेटवर्क के प्रबंधन।

कुणाल मंगतानी – कोरियर से ड्रग्स रिसीव करने वाला।

सौरभ यादव, शुभम राठौर एवं सौरभ डोंगरे – ड्रग्स को ग्राहकों तक पहुंचाने वाले रैपिडो राईडर।



Source link

Share This Article
Leave a Comment