दिल्ली जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

NFA@0298
3 Min Read



परौर/शाहजहांपुर। बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में टेम्पों की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। थाना परौर क्षेत्र के गांव बम्हनी चौकी से दिल्ली मजदूरी करने जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। इस हदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर तरफ गमगीन माहौल बना हुआ है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी चौकी निवासी सख्तर अली के पुत्र अब्दुल कलीम (25)और उसका छोटा भाई आसिम(18) सोमवार तड़के करीब चार बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे।दोनों भाई परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किसी कम्पनी में मजदूरी करने जा रहे थे लेकिन ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया।सोमवार सुबह करीब सात बजे मेरठ,बदायूं रोड पर बुलन्दशहर की तहसील शिकारपुर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र रहमापुर गेट के पास उनकी बाइक में टेम्पो ने टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सन्नाटा छा गया।मृतक अब्दुल कलीम की शादी महज करीब दो वर्ष पहले आगरा में हुई थी।उसकी अकस्मात मौत से पत्नी सज्जो व मां अल्हा रक्खी का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं माता पिता और भाई बहन वह अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।छोटे भाई आसिम की मौत से भी परिवार गहरे सदमे में हैं।एक ही परिवार के दो जवान बेटों की एक साथ मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुटने लगी और हर कोई शोक व्यक्त करते नजर आया। परिजन बदहवास है और घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे ने सख्तर अली के परिवार के दो चिराग एक साथ बुझा दिए जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment