पंचायत एवं बुथ कमेटी के गठन से कांग्रेस होगी मजबूत- चंद्रप्रभा

NFA@0298
2 Min Read


देवरीबंगला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला की बैठक पेंशनर भवन मार्रीबंगला में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी संतुराम पटेल एवं चुकेश्वर साहू उपस्थित थे। बैठक में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कमेटी के निर्देश पर संगठन को वार्ड एवं ग्राम स्तर पर मजबूत करने का कार्य करना है। पंचायत एवं बुथ स्तर पर कमेटी का गठन करने से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। पंचायत एवं बुथ पर 12 सदस्य की कमेटी बनेगी। राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप कमेटियों में युवा, महिला एवं सभी जाति वर्ग को शामिल करना है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि शीघ्र ही बुथ स्तर पर बैठक लेकर कमेटी का गठन किया जाएगा।

बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी संतुराम पटेल, चुकेश्वर साहू, महामंत्री केशव शर्मा, जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, गिरीश चंद्राकर, केजूराम सोनबोईर, जागृत सोनकर, जीवन कश्यप ने भी संबोधित किया। ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में जनपद सदस्य टीकम बाई निषाद, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर, विजय तारम,ऐनकुमार साहू, कमलेश सिंन्हा, नवलदीप गंजीर, ढालसिंह ठाकुर, सौरभ देशमुख सहित सेक्टर, जोन एवं बुथ प्रभारी उपस्थित रहे।



Source link

Share This Article
Leave a Comment