घर में निर्माणाधीन टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

NFA@0298
2 Min Read


घर में निर्माणाधीन टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत


22-Mar-2026 11:26 PM

रायपुर, 22 मार्च। राजधानी के अमलीडीह स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। घर में निर्माणाधीन पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। 

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना अमलीडीह के महात्मा गांधी नगर गली नंबर-1 की है। यहां रोहित साहू का परिवार रहता है। रोहित साहू की पत्नी काम पर गई हुई थी। उसका एक साल का बेटा त्रिराज साहू रविवार दोपहर में अपनी दादी के साथ खेल रहा था।

घर में निर्माणाधीन पानी की टंकी खुली हुई थी, जिस पर कोई ढक्कन या सुरक्षा इंतजाम नहीं था। खेलते-खेलते मासूम उसी ओर चला गया और अचानक टंकी में गिर गया। कुछ देर तक किसी का ध्यान नहीं गया और इसी दौरान हादसा हो गया। जब परिजन को बच्चे का ध्यान आया तो उसे ढूंढने के लिए घर और आसपास तलाश की। कई जगह खोजने के बाद किसी ने टंकी की तरफ देखा और वहां मासूम डूबा हुआ मिला।

 पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment