
मुज़फ्फरनगर। जिलाधिकारी महोदय उमेश मिश्रा एवं सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह के निर्देशन में श्रम परिवर्तन अधिकारी विंध्याचल शुक्ला एवं थाना मानव तस्करी विरोधी प्रभारी जय सिंह भाटी जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने जनपद मुजफ्फरनगर के जड़ौदा गांव मुजफ्फरनगर बायपास ट्रांसपोर्ट नगर भोपा रोड आदि जगहों पर बाल श्रम के विरुद्ध छापेमारी की जिसमें 8 बाल श्रमिकों को चिन्हित करते हुए।
6 सेवा योजकों के विरुद्ध विधिक कारवाई अमल में लाई गई सहायक श्रम आयुक्त देवश सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत यह अभियान चलाया गया जिसमें भारत सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के तहत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों की शिक्षा निशुल्क है जिसमें बच्चे का सर्वप्रथम अधिकार शिक्षा पर है इसलिए सभी सेवायोजनों से अनुरोध है 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को काम पर ना लगाए उनको विद्यालय अवश्य भेजें।
थाना प्रभारी मानव तस्करी जय सिंह भाटी ने कहा बाहरी राज्यों से आने वाले श्रमिकों की एवं बच्चों की सूचना थाना एवं संबंधित कार्यालय को अवश्य दें जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र ने कहा इस प्रकार के अभियान में संस्था बच्चों के हित में उनके अधिकार को उनको दिलाने में सदैव प्रशासन की मदद करती रहेगी और कोई भी सेवायोजक अपने प्रतिष्ठान पर बाल श्रम न कराये अभियान को सफल बनाने में सब इंस्पेक्टर जगत सिंह हेड कांस्टेबल अमरजीत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम से गौरव मालिक आदि लोगों का सहयोग रहा।


