रायपुर। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना।
ज्ञात हो कि डॉ. रमन सिंह हाल ही में तमिलनाडु से उपचार कर स्वस्थ होकर लौटे हैं। इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान उन्होंने डॉ. रमन सिंह को पूर्णतः स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त पाया, जिससे उन्होंने संतोष और खुशी व्यक्त की।

श्री रोहरा ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का स्वस्थ होना न केवल उनके परिवार और समर्थकों के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पर प्रसन्नता जताते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर दोनों के बीच आत्मीय चर्चा भी हुई। अजय रोहरा ने उनके मार्गदर्शन को प्रदेश और संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा मिलती है। मुलाकात का यह अवसर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ सामान्य चर्चा भी की गई।


