पाटन। कोसरिया मरार समाज पाटन राज द्वारा मां शाकंभरी देवी पूजा महोत्सव एवं वार्षिक सम्मेलन 2026 का आयोजन शनिवार 14 मार्च को पाटन में किया गया । जिसमें ग्राम प्रमुखों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया इसके अलावा आय-व्यय की जानकारी भी प्रस्तुत किया गया उसके बाद समाज की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई लोकतांत्रिक पद्धति से हुए चुनाव में पाटन के लक्ष्मी नारायण पटेल फिर से अध्यक्ष चुने गए कुल 52 गांव के 74 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें 44 मत लक्ष्मी नारायण को मिला तो उनके प्रतिद्वंदी फेंकारी निवासी पवन पटेल को 30 मत प्राप्त हुए


