राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, जिला ज़ज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

NFA@0298
5 Min Read


श्रावस्ती, 14 मार्च, (तरुणमित्र)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, श्रावस्ती, राकेश धर दुबे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व जिलाधिकारी के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों व कार्यालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रातः 10ः30 बजे जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, राकेश धर दुबे द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलन कर समस्त न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा समस्त बैंकों के प्रबन्धकों एवं जुगुल किशोर सिंह, एल0डी0एम0, इंडियन बैंक तथा अमित वार्ष्णेय, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपी ग्रामीण बैंक, श्रावस्ती एवं अधिवक्तागण व न्यायालय कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में आये हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रद्युम्न कुमार मिश्र, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती द्वारा किया गया।

इसी क्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती, राकेश धर दुबे द्वारा दीवानी न्यायालय, श्रावस्ती परिसर में विभिन्न बैंकों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के स्टाॅल का निरीक्षण किया गया, तथा बैंक के संबंधित कर्मचारीगणों को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने हेतु निर्देशित भी किया गया।

 लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कर लाखों रुपये की धनराशि की वसूली की गई।जनपद न्यायाधीश ने क्रिमिनल मिसलेनियस के 2 वादों का निस्तारण कर 3500 रुपये वसूल किए। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आनंद कुमार ने वैवाहिक मामलों के 12 वाद तथा मेंटेनेंस के 17 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार प्रजापति द्वारा बिजली बिल से संबंधित 43 वाद निस्तारित कर 1,10,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा अन्य 22 मामलों का निस्तारण किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार यादव ने ट्रैफिक चालान के 36 वादों से 12,500 रुपये, पेटी अफेंस के 239 वादों से 7,900 रुपये तथा पुलिस चालान के 211 मामलों से 2,850 रुपये वसूल किए। सिविल जज (प्रवर खंड) श्रीमती अनुप्रिया ने अन्य सिविल के 6 वाद निस्तारित किए तथा पुलिस चालानी के 115 वादों में 1,150 रुपये वसूले। सिविल जज (प्रवर खंड)/एफटीसी गौरव द्विवेदी ने क्रिमिनल कंपाउंडेबल का 1, मेट्रिमोनियल का 1 तथा पेटी अफेंस के 101 वाद निस्तारित कर 1,150 रुपये वसूल किए।

सिविल जज (अवर खंड)/जेएम अरविंद कुमार मद्धेशिया ने 3 मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार साहनी ने क्रिमिनल कंपाउंडेबल का 1 वाद तथा पेटी अफेंस के 200 मामलों का निस्तारण कर 2,000 रुपये जुर्माना वसूला, ग्राम न्यायालय इकौना में अमर सिंह ने पेटी अफेंस के 112 मामलों का निस्तारण कर 1,120 रुपये जुर्माना वसूला। स्थायी लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने 4 मामलों का निस्तारण कर 6,55,026 रुपये का समझौता कराया। कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न राजस्व न्यायालयों द्वारा रेवेन्यू से जुड़े 1738 मामलों का निस्तारण कर 2,56,847 रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 363 मामले भी निस्तारित किए गए।

प्रीलिटिगेशन के अंतर्गत बैंक रिकवरी के 85 मामलों में 24,13,500 रुपये पर समझौता हुआ, तथा बिजली से संबंधित 67 मामलों में 5,35,000 रुपये की वसूली की गई। अन्य 48 मामलों और सर्विस मैटर के 6 मामलों का भी निस्तारण किया गया। पुलिस यातायात कार्यालय की सूचना के अनुसार ट्रैफिक चालान के कुल 56 मामलों का भी निस्तारण किया गया।

 इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अवनीश गौतम, अपर सत्र न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट)/नोडल अधिकारी रा0लो0अ0 श्रावस्ती, निर्दोष कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश (पाॅक्सो), श्रावस्तीIMG-20260314-WA0009, दिलीप कुमार साहनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रावस्ती, सुरेश चन्द्र तिवारी, अध्यक्ष माॅडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन तहसील भिनगा, सतीश चन्द्र मौर्या, महामंत्री माॅडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन तहसील भिनगा, अभियोजन अधिकारी एवं समस्त न्यायिक कर्मचारीगण व समस्त बैंक कर्मचारीगण तथा एलएडीसी अधिवक्तागण, पैरालीगल वालंटियर्स उपस्थित रहे।  उक्त कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार शर्मा, पैनल लाॅयर डीएलएसए श्रावस्ती द्वारा किया गया।



Source link

Share This Article
Leave a Comment