WORLD NEWS: होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर

NFA@0298
3 Min Read


वॉशिंगटन। WORLD NEWS: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि कई देश, खासकर वे जो ईरान द्वारा इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को बंद करने की कोशिश से प्रभावित हैं, अमेरिका के साथ मिलकर इसे खुला और सुरक्षित रखने के लिए युद्धपोत भेजेंगे। ट्रम्प के अनुसार चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देश भी इस मिशन में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि यह जलमार्ग वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

अपने पोस्ट में ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका पहले ही ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक नष्ट कर चुका है, लेकिन इसके बावजूद ईरान के लिए ड्रोन भेजना, समुद्र में माइन बिछाना या कम दूरी की मिसाइलों से हमला करना आसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसी खतरे को देखते हुए कई देश मिलकर इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। ट्रम्प ने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो अमेरिका समुद्र तट के इलाकों पर कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा और ईरानी नौकाओं तथा जहाजों को पानी में ही नष्ट करने की कार्रवाई जारी रखेगा।

– Advertisement –

Ad image

ट्रम्प के अनुसार दुनिया के कई देश इस स्थिति से प्रभावित हैं और वे चाहते हैं कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को सुरक्षित और खुला रखा जाए, ताकि वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति पर कोई असर पड़े। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही इस जलमार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और स्वतंत्र बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा बाजार पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। ट्रम्प के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और कई देशों की नजर अब इस क्षेत्र की स्थिति पर टिकी हुई है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

Share This Article
Leave a Comment