होली प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व – किशन हिरवानी

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के अध्यक्ष किशन हिरवानी ने क्षेत्रवासियों एवं साहू समाज के सभी लोगों को होली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, सद्भाव और खुशियों का संदेश देता है।
श्री हिरवानी ने कहा कि होली के पावन अवसर पर सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने सभी से सुरक्षित एवं शांति पूर्वक होली मनाने की अपील भी की।



Source link

Share This Article
Leave a Comment