कार की बैक लाइट और दरवाजों में छिपा था मौत

NFA@0298
2 Min Read


CG Crime : रायगढ़ पुलिस को ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को थाना लैलूंगा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 29 किलो गांजा, एक मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दो मोबाइल फोन सहित कुल 17 लाख 65 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नशे के अवैध कारोबारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

 

– Advertisement –

Ad image

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार “ऑपरेशन आघात” चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ के रास्ते अन्य स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 1 मार्च को पाकरगांव, लैलूंगा क्षेत्र में घेराबंदी की गई।

संदिग्ध रिट्ज कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी वाहन मोड़कर भागने लगे। पुलिस की सतर्कता से वाहन को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान कार के दरवाजों और बैक लाइट में बनाए गए गुप्त चेंबर से 29.115 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान के रूप में हुई है। पूछताछ में उड़ीसा से गांजा लाने और सप्लाई करने की बात सामने आई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

– Advertisement –

Ad image

एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment