फाइलेरिया उन्मूलन सर्वे में पाटन ब्लॉक के 6 बच्चे पॉजिटिव, स्कूलों में जारी जांच

NFA@0298
1 Min Read


पाटन। राज्य कार्यक्रम अधिकारी (NBVDCP) संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं के आदेशानुसार दुर्ग जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (TAS-1) किया जा रहा है। इसके अंतर्गत चयनित 52 शासकीय प्राथमिक एवं निजी स्कूलों में प्रथम और द्वितीय कक्षा के 6 से 7 वर्ष के छात्र-छात्राओं का रक्त परीक्षण एफटीएस किट के माध्यम से चिरायु टीम द्वारा किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांच के दौरान जिन बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है, उन्हें तत्काल आवश्यक दवाइयां देकर उपचार किया जा रहा है।
यह सर्वेक्षण दो चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण 25 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक तथा दूसरा चरण 9 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रथम चरण की जांच पूर्ण होने पर विकासखंड पाटन में 6 बच्चे फाइलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनका उपचार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। वहीं आगामी चरण में भी चयनित स्कूलों में बच्चों की जांच जारी रहेगी।



Source link

Share This Article
Leave a Comment