पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया, तिल्दाडीह में मिली लाश की गुत्थी सुलझी

NFA@0298
3 Min Read


पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया, तिल्दाडीह में मिली लाश की गुत्थी सुलझी


28-Feb-2026 9:49 PM

प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर की हत्या 

रायपुर, 28 फरवरी। खरोरा इलाके के ग्राम मांठ में सुबह मिली अर्धनग्न लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक महिला समेत 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

मृतक  का नाम किशोर सारथी है।

शनिवार सुबह  भागवत सारथी 32  ग्राम खसेरा वार्ड क्रमांक 10 ने  सुबह  थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने सूचना दी गई कि उसके छोटे भाई किशोर सारथी, 27 का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इस  पर म

धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कायम कर डॉग स्क्वाड एवं एफ.एस.एल. टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया । टीमों ने घटनास्थल एवं शव का सूक्ष्म निरीक्षण के बाद मृतक के परिजनों के कथन लिए गए। परिजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर शव को सागौन वाटिका की ओर घसीटकर फेंका गया है।  परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर धारा 103(1) भा.न्या.सं. दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

 मृतक की पत्नी ,परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसका लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप नामक व्यक्ति के साथ पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध था। इस संबंध की जानकारी मृतक को हो जाने पर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद एवं मारपीट होती थी। इसी से परेशान होकर पत्नी ने अपने प्रेमी लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत 27 फरवरी को रात्रि लगभग 09ः00 बजे उसने अपने पति को बहन को ग्राम बिठिया से लाने का बहाना बनाकर घर से अकेले भेज दिया।योजना के अनुसार ग्राम खरोरा-रायपुर रोड पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी लिलेश उर्फ मुरू उर्फ कुलदीप तथा उसके दो अन्य साथी एक थार वाहन में सवार होकर मौके पर पहुंचे। ग्राम माठ-तिल्दाडीह रोड स्थित सागौन वाटिका के सामने तीनों ने मोटरसाइकिल सहित किशोर सारथी को टक्कर मारकर गंभीर चोट पहुंचाई और हत्या कर दी। घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।षड्यंत्रपूर्वक हत्या किया जाना पाए जाने से धारा 61(2) भा.न्या.सं. जोड़ी गई। मामले में मृतक की पत्नी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में  थार वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment