पाटन। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से थाना पाटन परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हुड़दंग करने वाले सीधे जेल के अंदर रहेंगे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें।

इस दौरान नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में ओवर स्पीड गाड़ियों पर नियंत्रण लगाने और भारी वाहनों के आवागमन पर होली तक प्रतिबंध लगाए जाने की मांग रखी, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था की स्थिति न बने।
बैठक में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, तहसीलदार पवन ठाकुर , नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी,पंकज चंद्राकर, देवादा सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा, निशा सोनी, नेहा बाबा वर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, तरीघाट सरपंच चंद्रिका साहू, सरजू साहू, केवल देवांगन, सोनपुर सरपंच, संत राम कुंभकार, देमार सरपंच मोहित विश्वकर्मा, खम्हरीया सरपंच डोनेश्वर साहू, फुंडा सरपंच रोशन वर्मा, लोहरसी सरपंच राकेश साहू, अरसनारा टिकेश्वरी साहू, मनोज कुर्रे, बठेना सरपंच उनिका वर्मा, तर्रा सरपंच विपिन चंद्राकर, देवेंद्र ठाकुर, संगीता धुरंधर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

