बइज्जत बरी केजरीवाल बोले- ‘शराब घोटाला आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र, मैं कट्टर ईमानदार’

NFA@0298
4 Min Read

नई दिल्‍ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के कथित मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। इसी फैसले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी बरी कर दिया गया है।

अदालत ने सीबीआई द्वारा दायर जांच में पाए गए कई कमियों पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि हजारों पेज की चार्जशीट में ऐसी कोई सामग्री नहीं है जो गवाहों के बयानों को मजबूती दे सके। स्पेशल जज ने इसे “भ्रामक दावों” से भरा हुआ बताया और कहा कि सिसोदिया के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता, जबकि केजरीवाल को बिना ठोस सबूतों के घसीटा गया।

इसके अलावा मामले के कुल 23 आरोपियों को ही आरोपमुक्त करार दिया गया है।

फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए भावुक होकर कहा कि पिछले कुछ सालों से बीजेपी ने उन पर लगातार झूठे आरोप लगाए, लेकिन आज कोर्ट ने सब कुछ खारिज कर दिया। उन्होंने इसे सत्य की जीत बताया और कहा, “मैंने जीवन में सिर्फ ईमानदारी से कमाई है, भ्रष्टाचार कभी नहीं किया।” वे इतने भावुक हो गए कि रो पड़े।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला, पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए उसके प्रमुख नेताओं को जेल भेजा गया, यहां तक कि बैठे हुए मुख्यमंत्री को भी। केजरीवाल ने कहा कि ‘शराब घोटाला आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र साबित हुआ।  उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी एक्स पर लिखा कि सत्य की हमेशा जीत होती है।

बइज्‍जत बरी केजरीवाल बोले- ‘शराब घोटाला आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र, मैं कट्टर ईमानदार’

Source link

Share This Article
Leave a Comment