आईएएस अफसरों के तबादले की एक लिस्ट जल्द
27-Feb-2026 8:52 AM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। प्रदेश के आईएएस अफसरों के तबादले की एक छोटी लिस्ट जारी हो सकती है। इस कड़ी में एक-दो कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं।
विधानसभा सत्र चल रहा है। होली पर्व की वजह से 6 मार्च तक अवकाश रहेगा। इससे पहले एक कलेक्टर के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से छोटा सा फेरबदल हो सकता है। इसमें चार-पांच अफसरों को इधर से उधर किया जा सकता है।

