रायपुर से जयपुर जाने वाले 40 यात्री दिल्ली में फंसे, उन्हें छोड़ इंडिगो फ्लाइट रवाना

NFA@0298
2 Min Read


देखें वीडियो: रायपुर से जयपुर जाने वाले 40 यात्री दिल्ली में फंसे, उन्हें छोड़ इंडिगो फ्लाइट रवाना


26-Feb-2026 7:02 PM

इंडिगो ने इनकी टिकिटें रद्द कर दूसरों को बेचा

रायपुर, 26 फरवरी। इंडिगो प्रबंधन की मनमानी और लापरवाही से एक बार फिर दर्जनों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। जयपुर के लिए रायपुर से दिल्ली पहुंचे 40 यात्री एयरपोर्ट में ही फंसे हुए हैं। ये सभी इंडिगो की जयपुर कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए रायपुर से ही टिकट बुक कर दिल्ली पहुंचे थे। यह टिकट इन्होंने दो से साथ दिन पहले बुक किया था। रायपुर दिल्ली फ्लाइट करीब दो घंटे देर से आकर दिल्ली वापस लौटी थी। उससे पहले ही दिल्ली जयपुर फ्लाइट रवाना कर दी गई। इस बीच रायपुर से दिल्ली लैंड करने के बाद यात्रियों को पौने घंटे तक प्लेन में ही रोके रखा गया। जब यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू किया तो सभी को उतारा गया। जयपुर जाने वाले यात्री जब फ्लाइट पकड़ने वहां पहुंचे तो बताया गया कि फ्लाइट जा चुकी है। इतना ही नहीं इस फ्लाइट को समय से पहले ही रवाना कर दिया गया। यानी  रायपुर के इन 40 यात्रियों की टिकट रद्द कर अन्य लोगों को सेल आउट किया गया। इसके चलते 40 यात्री जयपुर जाने से रह ग‌ए। जब यात्रियों ने इंडिगो काउंटर जाकर विरोध किया तो स्टाफ ने कहा कि टिकट रिटर्न लेकर बस से जयपुर जा सकते हैं। यात्रियों का विरोध दिल्ली में जारी है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment