डॉ. महंत के घर पहुंचे दिग्विजय
25-Feb-2026 8:07 PM
विधायकों-पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 फरवरी। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पहुंचे। उनसे मिलने डॉ. महंत के निवास पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया।
दिग्विजय सिंह का स्वागत कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत एवं डॉ. महंत के पुत्र सूरज महंत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की जानकारी मिली है।
इस अवसर पर दीपक बैज, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, पूर्व सांसद गंगा पोटाई, जयसिंह अग्रवाल, विधायक कवासी लखमा, उमेश पटेल, अटल श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, अमितेश शुक्ल, गुलाब कमरों, यू.डी. मिंज, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, अम्बिका सिंहदेव, पीसीसी महामंत्री मालकित सिंह गैदु समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दिग्विजय सिंह के दौरे को प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

