टीम प्रहरी, डूंडा में करीब 50 करोड़ की जमीन को कराया गया मुक्त

NFA@0298
2 Min Read


टीम प्रहरी, डूंडा में करीब 50 करोड़ की जमीन को कराया गया मुक्त


24-Feb-2026 7:13 PM

329 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग सहित 675 प्रमुख स्थानों पर कार्यवाही

 

रायपुर, 24 फरवरी। टीम प्रहरी ने  रोजाना राजधानी की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण हटाने, अवैध प्लॉटिंग एवं यातायात व्यवस्थित करने के लिए कार्रवाई की जाती है। रायपुर शहर में अब तक 329 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग की शिकायतों पर  कार्यवाही की गयी है। अब तक शहर के 675 प्रमुख स्थानों पर कार्यवाही की जा चुकी है एवं नियमों का उल्लघन करने वालों पर 65 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। 

 

टीम प्रहरी ने मालवीय रोड तेलीबांधा रोड, संतोषी नगर चौक, पचपेड़ी नाका चौक, गौरव पथ, एन.आई.टी.है  कॉलेज के सामने, टाटीबंध, समता कालोनी, लढूंढ़ा चौक, अम्लीडीह मार्ग, तेलीबांधा चौक से मरीन ड्राइव चौक तक, जेल रोड फाफाडीह चौक, मौदहापारा, घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, विधानसभा एवं अवंति विहार मुख्य मार्ग सहित अन्य स्थानों पर जाकर अतिक्रमण हटाने एवं अवैध निर्माण पर रोकथाम की कार्यवाही करते हैं। 

 

हाल ही में सेक्टर-10 डूंडा क्षेत्र में आर.डी.ए. की 26 एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसका अनुमानित वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 50 करोड़ रूपये है। यह भूमि पुनः रायपुर विकास प्राधिकरण को वापस सौंप दी गयी है।



Source link

Share This Article
Leave a Comment