
बड़हलगंज, गोरखपुर। बड़हलगंज क्षेत्र के डेरवा चौराहे पर साम्भवी जनरल स्टोर का उदघाटन चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को किया। उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ही व्यापारीयो का भला कर सकती है। पूर्ववर्ती सरकारो में व्यापारियो का उत्पीड़न होता था। व्यापारी अपने आप को ठगा महसूस करते थे। भाजपा राज में व्यापारी काफी खुश है। ग्राम प्रधान मैंभरा प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि मेहनती व्यक्ति हर जगह सफलता प्राप्त करते है। छोटे कार्य से शुरूआत कर व्यक्ति बड़ा से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकता है। चन्द्र भुषण सिंह ने आये सभी आगन्तुको को धन्यवाद दिया। इस दौरान जालन्धर सिंह, बबलु शुक्ला, राजन सिंह, शिवम पान्डेय, राजेन्द्र सिंह, भास्कर शुक्ला, रंजन सिंह, विनोद गुप्ता, करन यादव, रमाकांत मिश्र आदि लोग मौजुद थे।

