गुजरात के राजकोट में पुल से गिरी कार, आग लगने से तीन लोग जिंदा जले

NFA@0298
1 Min Read



राजकोट (गुजरात)। गुजरात के राजकोट में आज तड़के गोंडल–आटकोट हाइवे पर मांडवा और बड़े दड़वा गांव के बीच एक कार आठ फीट ऊंचे पुल से पलटी खाकर नीचे गिर गई। इससे उसमें आग लग गई। कार सवार एक बच्चे समेत तीन लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। तीनों जिंदा जल गए।

साणथली 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना किसी ने दी। इसके बाद गोंडल फायर फाइटर की टीम और 112 जनरक्षक की टीम पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार के शीशे तोड़कर तीनों को शव को बाहर निकाला गया। कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या ईंधन का रिसाव बताया गया है।

कार के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (राजकोट ग्रामीण) डॉ. नवीन चक्रवर्ती भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस-प्रशासन मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटा हुआ है।

 



Source link

Share This Article
Leave a Comment