
अम्बेडकर नगर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिका अकबरपुर में गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष के साथ मनाया गया।77 वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने डिप्टी कलेक्टर विशाल सारस्वत की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कर किया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, संविधान रचयिता डॉ भीम राव आंबेडकर, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी तथा लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया । नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर विशाल सारस्वत ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमें आजादी के अमर शहीदों के बलिदान से यह स्वतंत्रता मिली है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने गणतंत्र दिवस की नगर वासियों और कार्यक्रम में उपस्थित सभी को बधाई देते हुए गणतंत्र दिवस की महत्व को बताया । उन्होंने नगर के विकास में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी सभासदों के दिए जा रहे सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभासदों , पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से इस वर्ष में नगर पालिका परिषद अकबरपुर को और अधिक सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे । इस अवसर पर अवर अभियंता (जल) शैलेंद्र सिंह, अवर अभियंता (सिविल) मालविका सिंह, प्रधान लिपिक अनूप कुमार, लेखाकार ओंकार नाथ तिवारी, श्री तिवारी, रवि उपाध्याय, जसवंत सिंह यादव, डब्लू उपध्याय, नगर पालिका परिषद के कर्मचारी, सभासद तथा सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

