रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी पुरस्कारों की सूची में राज्य से एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) को राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा के लिए) मिलेगा, जबकि 10 अन्य वरिष्ठ और युवा पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) से सम्मानित होने वाले ASI रामअवतार सिंह राजपूत को यह पुरस्कार उनकी निरंतर ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता और अनुशासित कार्यशैली के लिए दिया जा रहा है। उनकी सेवा रिकॉर्ड हमेशा शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने फील्ड ड्यूटी और ऑफिस की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। साथ ही, पुलिस महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को भी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा।
वहींआईजी रामगोपाल, एसपी शशि मोहन सिंह, एसपी राजश्री मिश्रा, एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, कमांडेंट निवेदिता पॉल, कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावते, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, एएसपी एम.एस., उनैज़ा खातून अंसारी, असिस्टेंट कमांडेंट जयलाल मरकाम, प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू को सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा।
इसके अलावा वीरता पदक से सम्मानित होने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के कुछ कर्मी और शहीदों के परिजन इस प्रकार हैं
- आईपीएस सुनील शर्मा
- निरीक्षक संदीप कुमार मांडले
- आरक्षक मडकम देवा, मडकम पांडू, मडकम हड़मा
- बारसे हूंगा
- रोशन गुप्ता
- सहायक उप निरीक्षक (शहीद) रामू राम नाग की पत्नी श्रीमती लक्ष्मी नाग
- शहीद कुंजाम जोगा की पत्नी श्रीमती कुंजाम देवे
- शहीद वंजाम भीमां की पत्नी श्रीमती वंजाम सोमडी
- ASI सूरज कुमार मरकाम
- प्रधान आरक्षक माडवी सन्नू
- कंपनी कमांडर करोड़ सिंह
- आरक्षक पुरुषोत्तम देवांगन
ये सम्मान रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राज्यपाल रमेन डेका द्वारा प्रदान किए जाएंगे।


